
पूर्व सांसद की गाड़ी की ट्रैक्टर से ज़ोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे पूर्व एमपी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार की रात बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकद अली की फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही पूर्व सांसद समेत वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। बता दें कि पूर्व सांसद मुनकद अली बुलंदशहर से मेरठ की ओर जा रहे थे। उनकी फॉर्च्यूनर कार को चालक अब्दुल्ला चला रहा था। जैसे ही गाड़ी हाफिजपुर थाना क्षेत्र में मिनी लैंड स्कूल कट के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रैक्टर से गाड़ी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सवारों का हाल जाना। हादसे के बाद पूर्व सांसद अपने साथियों के साथ सुरक्षित रूप से अपने मेरठ के किठोर स्थित आवास के लिए रवाना हो गए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























