
आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): पशुओं के अवशेषों से भरा कैंटर लेकर फरार होने के मामले में हाफिजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के मोहल्ला सिकंदर गेट भंडा पट्टी निवासी सारिक उर्फ बबलू ने बताया कि वह ओमासम का कारोबार करता है। 31 जनवरी को बनारस से लगभग 8 टन पशु अवशेष लेकर कैंटर चालक मतीन निवासी किठौर मेरठ, हापुड़ के लिए रवाना हुआ था। दो फरवरी को मतीन ने फोन पर बताया कि वह बुलंदशहर रोड पर स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंच चुका है जब वह काफी देर तक नहीं पहुंचा तो बबलू मौके पर पहुंचा तो देखा कि केंटर गायब था जिसके बाद उसने मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























