पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर (यथास्थिति) की मृत्यु हो जाने पर सूचना तत्काल कोषागार कार्यालय को दे










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जनपद में ऐसे प्रकरण कोषागार की संज्ञान में आते रहे है, जिनमे पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु हो जाने के उपरान्त उनके परिजनों द्वारा इसकी सूचना कोषागार कार्यालय को नही दी जाती है जिसके फलस्वरूप कोषागार द्वारा पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की पेंशन का भुगतान जारी रखा जाता है | बाद में पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु की जानकारी कोषागार कार्यालय को प्राप्त होने पर अधिक भुगतान हुई पेंशन की वसूली सम्बन्धी कार्यवाही करनी पड़ती है | इस सम्बन्ध में जनपद कोषागार, हापुड़ से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों व उनके परिजनों को सूचित किया जाता है कि पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर (यथास्थिति) की मृत्यु हो जाने पर इसकी सूचना तत्काल कोषागार कार्यालय को उपलब्ध करायी जाये जिससे मृत्यु की सूचना प्राप्त न होने के कारण भुगतान होने वाली अधिक पेंशन की वसूली सम्बन्धी कार्यवाही से बचा जा सके | यह पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर के परिजनों का नैतिक एवं विधिक कर्तव्य है।







  • Related Posts

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज की छात्राएं शुक्रवार को सीओ कार्यालय व महिला थाना पहुंची और…

    Read more

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर धनौरा कट के पास ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की भिड़ंत हो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    85 लाख रुपए की लूट में शामिल एक और लुटेरा धरा गया

    85 लाख रुपए की लूट में शामिल एक और लुटेरा धरा गया

    दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

    दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

    विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत

    गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत
    error: Content is protected !!