
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में रजवाहे की पुलिया पर सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। ग्रामीण घटना स्थल की ओर पहुंचे और चालक व परिचालक का हाल जाना। सड़क हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सीमेंट से लदा एक ट्रक जैसे ही रजवाहे की पुलिया के पास पहुंचा तो चालक ने 18 टायरा ट्रक से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रक गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया। इस दौरान चीख पुकार मच गई जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। चालक व परिचालक को बाहर निकाला जो घायल हो गए। ट्रक में लदा सीमेंट भी सड़क पर बिखर गया।























