मोबाइल छीनने की शिकायत पर दबंगों ने घर में घुसकर पीड़ित पक्ष को पीटा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में मोबाइल छीनने की शिकायत करना एक वृद्ध को भारी पड़ गया। दबंगों ने शिकायत से नाराज होकर पीड़ित के घर में घुसकर बुजुर्ग और उसके परिवार के साथ मारपीट की और धमकी भी दी। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
अलीनगर मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उसका बेटा फैजान रामपुर से फैक्ट्री में काम करता है। 31 जनवरी की सुबह घर लौटते समय कुछ आरोपियों ने फैजान का मोबाइल फोन छीन लिया और गाली देते हुए भाग खड़े हुए। फैजान ने थाने में शिकायत की उसके बाद आरोपी 3 फरवरी की शाम 4:00 बजे घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाव में आए परिजनों को भी जमकर पीटा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।







  • Related Posts

    एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

    🔊 Listen to this एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर महिला का…

    Read more

    हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे दो से तीन बाइकों पर सवार होकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

    एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

    हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

    हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

    धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

    धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

    सपा नेता के निधन पर शोक

    सपा नेता के निधन पर शोक

    हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी

    हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी

    सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

    सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
    error: Content is protected !!