
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अठसैनी के पास ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया और हाईवे किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करने पर ट्रकों के चालान काटे। इस दौरान करीब 28 वाहनों के चालान काटे गए और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।
यातायात प्रभारी नरेश कुमार बुधवार को हाईवे पर उतरे जहां उन्होंने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने 28 वाहनों के चालान काटे और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।






















