
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ससुराललियों द्वारा प्रताड़ित की गई एक महिला एंबुलेंस में सवार होकर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और कार्यालय पहुंचकर ससुरालियों द्वारा किए गए अत्याचार से अवगत कराया। डरी, सहमी महिला ने अपना दर्द बया किया। महिला की हालत काफी ज्यादा गंभीर है जो अत्याचारों से तंग आकर एंबुलेंस में एसपी कार्यालय पहुंची।
जनपद अमरोहा के थाना गजरौला के मोहरका पट्टी निवासी गुलफाम पुत्र मुस्ताक ने बताया कि उसकी बेटी हसीना का निकाह जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले के व्यक्ति के साथ हुआ था। मामले में ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते। पुलिस ने दहेज प्रतिशेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में ससुराल पक्ष के लोग लगातार महिला पर दबाव बनाते रहे। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे तेजाब पिलाया जिसकी वजह से उसकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई। एंबुलेंस में सवार होकर महिला एसपी कार्यालय पहुंची और मामले में कार्रवाई की मांग की।























