
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की जांच के लिए पहुंचे होमगार्ड को एक अन्य अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में होमगार्ड गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर कस्बा बाबूगढ़ छावनी में मन्नत होटल के सामने एक स्विफ्ट गाड़ी और दूध से भरे वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर लेपर्ड पर तैनात कांस्टेबल सुधीर कुमार, होमगार्ड विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन तेजी से आया और उसने होमगार्ड विनोद कुमार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में होमगार्ड विनोद कुमार गंभीर से घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























