
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा के हारीश राणा ने एचआरआईटी यूनिवर्सिटी गाजियाबाद में आयोजित जिला स्तरीय आर्म रैसलिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 90 किलो ग्राम भार वर्ग में हारीश राणा ने मुरादाबाद के किशन को पराजित करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।






























