
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले तीन खिलाड़ियों ने चार मेडल जीतकर जनपद हापुड़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। आर्म रैसलिंग में अपना दम दिखाने वाले खिलाड़ियों को क्षेत्रवासी लगातार बधाई दे रहे हैं।
बाबूगढ़ क्षेत्र के सिखेड़ा के रहने वाले राजीव त्यागी के पुत्र वंश त्यागी ने गाजियाबाद के दुहाई में आयोजित आर्म रैसलिंग में अपना दम दिखाया। वंश त्यागी ने यूपी स्टेट में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।
वहीं रमपुरा के रहने वाले ओमवीर सिरोही के बेटे नीव सिरोही ने यूपी स्टेट में 90 किलो यूथ राइट हैंड में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं कुचेसर चौपला के रिंकू गिल के बेटे तनिष गिल ने 60 किलोग्राम राइट हैंड यूथ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। गाजियाबाद के दुहाई में स्थित हरित यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई इस पंजा प्रतियोगिता में जनपद हापुड़ के खिलाड़ियों ने मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है।























