मोनाड यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने संत कबीरनगर के इंस्टिट्यूट पर लगाया फर्जी डिग्री बेचने का आरोप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवर पुर में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय के प्रबंधन ने संत कबीर नगर जनपद में स्थित इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड पॉलिटेक्निक पर फर्जी डिग्री व मार्कशीट की बिक्री करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैनेजर व कर्मचारी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश, पर मैनेजर जनार्दन मिश्रा, नीलकमल मिश्रा, मनीष गर्ग व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोनाड विश्वविद्यालय के वेरिफिकेशन अधिकारी अश्विनी यादव ने बताया कि संत कबीर नगर जनपद के मगधर के आलोक कुमार विश्वविद्यालय में आए। उन्होंने अपनी डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल की मार्कशीट दिखाई। इसका सत्यापन करने पर पता चला कि यह फर्जी है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आलोक कुमार ने कभी विद्यालय में फीस जमा नहीं कराई और ना ही उनके द्वारा परीक्षा दी गई। आलोक ने बताया कि वह इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड पॉलिटेक्निक मगधर संत कबीर नगर में मैनेजर जनार्दन मिश्रा से मिले थे। जनार्दन मिश्रा का दावा था कि उनकी संस्था का संबंध लखनऊ बीटीई से है व मान्यता प्राप्त है। आलोक कुमार ने बताया कि वह संपूर्ण कोर्स की फीस समय-समय पर जमा करते रहे। डिप्लोमा पूरा करने के बाद इंस्टीट्यूट द्वारा मोनाड विश्वविद्यालय की फर्जी मार्कशीट व डिग्री दे दी गई। जब वह सत्यापित करने के लिए मोनाड विश्वविद्यालय पहुंचे तो असलियत का पता चला जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।







  • Related Posts

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस, नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मुलाक़ात…

    Read more

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम
    error: Content is protected !!