
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने रविवार को कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने SIR (एसआईआर) और UGC (यूजीसी) से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी, साथ ही वर्तमान सरकार पर मतदाताओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। सीएम चौहान ने कहा कि जहाँ भी चुनाव या वोटिंग की प्रक्रिया होती है। वहाँ सरकार योजनाबद्ध तरीके से वोट काटने का काम करती है। विपक्ष के मजबूत क्षेत्रों में मतदाताओं को घुसपैठिया’ बताकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। यह जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और हार के डर से उठाया गया कदम है। एसआईआर और यूजीसी के मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी पारदर्शिता का अभाव दिख रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करे और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे। सरकार विकास की बात करने के बजाय विपक्षी वोटरों को टारगेट करने में जुटी है। जहाँ सरकार को लगता है कि जनता उनके खिलाफ है, वहाँ ‘घुसपैठिया’ शब्द का इस्तेमाल कर लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है।























