
सिम्भावली में मिले तीन बालश्रमिक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना एएचटीयू व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम ने बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया।इस अभियान के तहत टीम ने दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान थाना सिम्भावली क्षेत्र में काम कर रहे तीन बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया।दुकानदार के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























