
नोटिस के निस्तारण को लेकर लगे कैंप में पहुंची बीएसए ने सुनी समस्याएं
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं को मिले नोटिस के बाद वह अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए स्कूल में आयोजित कैंप पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में नोटिस के निस्तारण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋतु तोमर कैंप में पहुंची जहां सभी की समस्याओं को सुना और संबंधित बीएलओ व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप बाबूगढ़ के उपेड़ा में लगाया गया जिसके बाद लोग आपने-अपनी समस्याएं लेकर कैंप में पहुंचे जहां बीएसए ने भी समस्याओं को सुना।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926
























