
UGC के नए कानून के विरोध में उतरे ग्रामीण, भाजपा के खिलाफ लगाए पोस्टर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू किए गए नए कानून को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के बक्सर में नए कानून का विरोध किया जा रहा है। लोगों ने अपने घरों के बाहर भाजपा के खिलाफ पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं जिस पर लिखा है कि “भाजपा नेता वोट मांगने न आए, यह स्वर्ण समाज का घर है।”
इसी के साथ गांव बक्सर के लोग सड़कों पर उतरे और हाथों में पोस्टर लेकर उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। गांव के कई घर ऐसे हैं जिन पर “भाजपा नेता वोट मांगने ना आए, यह स्वर्ण समाज का घर है” लिखा हुआ है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





























