हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड तिराहे पर एक लावारिस बैग की सूचना पाकर पुलिस विभाग हरकत में आ गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बैग की तलाशी ली और बैग को हापुड़ कोतवाली भेज दिया।
रविवार की रात को वीकेंड लॉकडाउन पर जब पुलिस मेरठ रोड तिराहे पर मौजूद थी तो उसे एक लावारिस बैग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बैग को खोलकर चैक करने लगे। इस दौरान पुलिस को कपड़े और मशीनें हाथ लगीं लेकिन बैग किसका का है? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार ये बैग किसी इलैक्ट्रीशियन का है जो कि अपना बैग तिराहे पर रखकर भूल गया। पुलिस ने बैग में दस्तावेजों को तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई भी आईडी या कागज हाथ नहीं आया जिसके बाद पुलिस ने बैग को हापुड़ कोतवाली भेज दिया।
Deewan और DPS की बुक पर 20% की छूट. 9528182700, 9457100571
























