हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप पिलखुवा से होकर दिल्ली अथवा दिल्ली से पिलखवा होकर हापुड़ की ओर लौट रहे हैं तो वाहन चालकों को पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर ना एक माह के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है क्योंकि निज़ामपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए पुल का निर्माण होगा।
यह कार्य 19 अप्रैल यानी कि सोमवार से शुरू होगा और एक माह तक चलेगा इस दौरान वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा जाएगा। निर्माण कार्य में जुटी संस्था के डीजीएस आर.के. सिंह के अनुसार स्टील गार्डर से निर्मित पुल करीब 8 मीटर ऊंचा होगा ताकि वाहन सहजता से निकल सकें और करीब 15 हजार करोड रुपए निर्माण पर खर्च होगा।
बता दें कि सहारनपुर से खुर्जा तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर सिंगल ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है जिसका निर्माण पूर्ण होने को है। जनपद हापुड़ में रघुनाथपुर, नंगौला हमीरपुर में 11 पासिंग स्टेशन, 44 अंडरपास तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बड़े पुल (पिलखुवा व हरसिंहपुर) बनाए जा रहे हैं































