
रुपए न देने पर पति ने पत्नी को व्हाट्सप्प पर भेजा तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला सराय गद्दापाड़ा की रहने वाली महिला ने अपने पति पर व्हाट्सएप पर तीन तलाक भेजने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करता आ रहा था। एसपी के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला सराय गद्दापाड़ा की अर्शी ने बताया कि 4 दिसंबर 2009 को उसका निकाह पश्चिम बंगाल के भागीनी, जिहाद फाकेटर क्षेत्र के न्यू कुच्छ विहार के आसिफ अकरम के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति, सांस लिलिमा बेगम, जेठ वसीम अकरम और देवर इश्क अकरम ने अतिरिक्त दहेज में बाइक व पांच लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते। पीड़िता ने इसी बीच तीन बच्चियों को जन्म दिया। पति मंगलौर में सिलाई का काम करता है लेकिन महीने तक कोई आर्थिक सहायता नहीं भेजता। वे मायके से अपना खर्च उठा रही है। पति पैसों की मांग करता रहा। मांग पूरी ना होने पर 29 सितंबर 2025 की देर रात पति ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






























