
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामला मंगलवार की रात का बताया जा रहा है। जब तक तगासराय में दबंगों ने एक महिला को जमकर पीटा। मारपीट की घटना कैमरे में कैद हो गई। महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर किया जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मारपीट में 60 वर्षीय सत्तो देवी की मौत हो गई। मृतका कैंसर पीड़ित थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हापुड़ के अम्बेडकर तिराहा पर शव रख कर हंगामा भी किया।
























