
गढ़: कार की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में फव्वारा चौक के पास कार की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई जिसका सीसीटीवी सामने आया है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार ब्रजघाट में झुग्गी-झोपड़ी में गंगाराम और पुष्पा अपने तीन बच्चों के साथ रहते हैं जो भिक्षावृत्ती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार को पुष्पा अपनी छोटी बेटी लाडो के साथ फव्वारा चौक के पास भिक्षावृत्ती कर रही थी। तभी लाडो अचानक गोदी से उतरकर वहीं खेलने लगी। इसी बीच वहां से गुजर रही एक गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मामले से जुड़ा लाइव सीसीटीवी सामने आया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























