
वन विभाग की टीम के साथ मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वन दरोगा, चौकीदार के साथ मारपीट, धमकाने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने अशोक, कपिल, विपिन, खजान, अजय और नन्हे पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग में तैनात दरोगा जयपाल सिंह ने बताया कि वह सोमवार को वन दरोगा मुकेश कुमार त्यागी, वन चौकीदार छत्रपाल के साथ जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नयाबांस बख्तावरपुर पहुंचे। वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि नया बख्तावर में बुग्गियों से अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर सभी भाग खड़े हुए। वह कार्रवाई कर वापस लौट रहे थे तो नया बांस बख्तावरपुर गांव में रास्ता रोककर उनके साथ गाली गलौज व मारपीट का मामला सामने आया। साथ ही आरोपियों ने धमकी भी दी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए हाथापाई की। वन दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























