
जनपद हापुड़ में 17 आशाओं पर लटकी कार्रवाई की तलवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग 17 ऐसी आशाओं पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है जिन्होंने अप्रैल से दिसंबर 2025 तक एक भी प्रसव नहीं कराया। आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और अस्पतालों में प्रस्व को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जनपद हापुड़ में 1100 आशाओं को नियुक्त किया है। इन आशाओं का कार्य उनके क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के समय से सरकार अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने से लेकर सभी जरूरी जांच कराना होता है। जांच में कोई कमी पाई जाती है तो उसकी दवा दिलाई जाती है। समय पर गर्भवती का प्रसव कराया जाए।
हाल ही में प्रदेश के सभी सीएमओ को निर्देश दिए थे कि आशाओं की जांच कराई जाए कि वह सरकारी अस्पताल में कितने प्रसव करा रही हैं। जानकारी करने पर पता चला कि 17 आशाएं ऐसी जिन्होंने अप्रैल से दिसंबर 2025 तक एक भी प्रसव नहीं कराया। इन आशाओं पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि लालच में यह आशाएं प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव करा देती हैं।
Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:
Rishabh Verma
☎️ 9720669699
Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur






























