
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रयास, बलवा, डकैती और धोखाधड़ी की वारदात में फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे ने बताया कि गाज़ियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के काजीपुरा हाल में वेव सिटी निवासी सुधीर न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट के आदेश पर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
2011 में डकैती के मामले में फरार चल रहे बड़कावास थाना कर्नल गंज गोंडा हाल निवासी सोनिया विहार पुस्ता सोनिया विहार दिल्ली राकेश उर्फ राजेश मड़ा आजमगढ़ हाल गोकलपुरी दिल्ली निवासी कौशर अली व हसनगंज खंदक थाना हसनगंज लखनऊ हाल निवासी उस्मानपुर थाना गोकलपुरी दिल्ली निवासी सलीम उर्फ मामा न्यायालय में पेश नहीं हुए। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।





























