
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव यादनगर दक्षिण में दबंगों द्वारा एक घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर में मौजूद परिजनों में दहशत की स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है। जब कुछ लोगों ने एक राय होकर एक घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान परिजनों को गंदी-गंदी गालियां भी दी। घर में मौजूद परिजनों में दहशत की स्थिति बन गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808





























