
जोहड़ पर कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बहापुर ठेरा के ग्रामीण सोमवार को जनपद हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित जिला मुख्यालय पहुंचे और बताया कि कुछ लोगों ने जोहड़ पर कब्जा कर लिया है। जोहड़ पर कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राचीन शिव मंदिर जाने वाले रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। दबंगों द्वारा जोहड़ पर कब्जा किया जा रहा है जहां पक्का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में मंदिर आने-जाने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को मामले में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान राजीव, संजीव, राजेंद्र, आदित्य, तरुण, कमल, सुरेंद्र, यशपाल आदि उपस्थित रहे।

























