
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना हुआ समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय शनिवार को जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के परिसर में चल रहे धरने में पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। समाज सेवी पंकज लोधी को आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
समाजसेवी पंकज लोधी पिछले 27 दिनों से धरने पर बैठे हुए थे जिनकी मांग थी कि नगर पालिका सीमा से टोल प्लाजा हटाया जाए। लठीरा में तिगड़ी के बीच गंगा पर पुल बनाया जाए आदि मांगों को लेकर वह धरने पर बैठे हुए थे। शनिवार को जिलाधिकारी हापुड़ धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706





























