
एक दिन की SDM बनी राबिया ने छत से गुजर रही हाई टेंशन तार हटवाने की अपील की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में पुराने पिक्चर हॉल के पास रहनी वाली राबिया की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय से अपील कर रही है कि उनके घरों की छतों से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाया जाए। राबिया ने बताया कि उसका भाई इन तारों से गुजर रहे करंट की चपेट में आ गया जिससे उसका एक हाथ झुलस गया। बच्ची ने अपील की है कि वह अपने घर की ऊपरी मंज़िल को भी नहीं बना सकते। ऐसे में काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। उसने जिलाधिकारी से अपील की है कि इन हाई टेंशन तारों को हटाया जाए। बता दें कि हाल ही में मिशन शक्ति के तहत राबिया को धौलाना तहसील में एक दिन के लिए प्रतीकात्मक एसडीएम भी बनाया गया था।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























