
परिवार प्रथम पाठशाला: शिक्षिका नेहा त्यागी ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर मार्ग हापुड़ की शिक्षिका नेहा त्यागी ने 13 जनवरी को नोएडा में आयोजित अंग्रेजी ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत हुई। भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में सात प्रांत (ब्रज, अवध, काशी, उत्तराखंड, गोरख, कानपुर, मेरठ) से आई प्रतिभागियों ने भाग लिया। नेहा त्यागी ने परिवार -प्रथम पाठशाला विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने प्रभावशाली व्यक्तव्य देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपने संबोधन में शिक्षिका ने इस बात पर जोर दिया कि एक बच्चे के चारित्रिक और नैतिक विकास में परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने कहा कि स्कूल जाने से पहले बच्चा अपने घर और माता-पिता से ही जीवन के संस्कार सीखता है। विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू जी द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति ने उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























