
पिलखुवा: देहपा रोड पर हुए अतिक्रमण को किया ध्वस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। देहपा रोड पर पिछले कई वर्षों से हो रहे अवैध कब्जे पर बुधवार को नगर पालिका ने कार्रवाई की। 18 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सड़क की जमीन पर बने कमरे को पालिका की टीम ने ध्वस्त कराया।विभु बंसल ने कहा कि देहपा रोड पर बना यह अवैध कोठरा वर्षों से नगर विकास में सबसे बड़ी बाधा था। बीस साल से कब्जा और पिछले दस साल से धार्मिक रंग देने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि देहपा रोड चौड़ीकरण की योजना वर्षों पहले स्वीकृत है। नोटिस, चेतावनी और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

































