
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के खैरपुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेरी पर गुरुवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने जाते ही दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। इनकम टैक्स विभाग की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है।
इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर गांव खेड़ा खैरपुर खैराबाद स्थित आनंदा डेयरी पहुंचे जहां टीम ने जाते ही दस्तावेजों, मोबाइल, लैपटॉप आदि को अपने कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तड़के 6:30 बजे एक दर्जन से अधिक गाड़ी में सवार होकर अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने जाते ही दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731

































