
पिलखुवा: मेडिकल कॉलेज के परिसर से केबल चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में चोरों ने दिनदहाड़े केबिल चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संस्थान के सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 8 जनवरी की दोपहर करीब 12:00 बजे तीन चार अज्ञात लोग ऑटो में सवार होकर परिसर में आए। ऑटो शाम तक परिसर में खड़ा रहा। तभी अज्ञात लोगों ने एटीएम और पार्किंग क्षेत्र में रखी लगभग 150 मीटर लंबी 6 एमएम केबल को तीन हिस्सों में काटकर ऑटो में रखा और परिसर से बाहर निकल गए। चोरी की गई केबल की कीमत करीब 58,000 बताई जा रही है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























