
कश्यप समाज का हापुड़ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद मेरठ के गांव ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप को जिंदा जलाए जाने के विरोध में बुधवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पर कश्यप समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद तथा दोषियों को कड़ा दंड दिए जाने की मांग कर रहे थे।
कश्यप निषाद फाउंडेशन व भारतीय किसान यूनियन बाबा की अगुवाई में अनुज कुमार कश्यप, पवन कश्यप, हरीश कुमार, विनीत, अनिल सहित सैकड़ो लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और सोनू कश्यप की मौत के जिम्मेदार लोगों की धर पकड़ करने, दोषियों को दंडित करने की मांग को लेकर कलेक्टेट पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को कड़ा दंड देने की मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























