
हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का गुरूद्वारा में सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):चौधरी देविंदर सिंह ने बार एसोसिएशन हापुड का अध्यक्ष नियुक्त होने पर और रवि कुमार ने सचिव बनने पर अपनी पूरी टीम के साथ गुरूद्वारा गुरु नानक दरबार तहसील चौपला हापुड़ में नतमस्तक होकर के गुरू साहिब जी का शुक्राना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह व काफी संख्या में सीनियर एडवोकेट एवं सिख समाज के गणमान्य व्यक्ति हाजिर रहे। ज्ञानी गुरबिन्द्र सिंह जी ने सभी के उज्जवल भविष्य एवं शुकराने की अरदास की उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह ने बार अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह एवं सचिव रवि कुमार को शॉल और श्री दरबार साहब अमृतसर की फोटो और कुछ धार्मिक सिख इतिहास की पुस्तकें प्रेम सहित भेंट करके सभी को सम्मानित किया। इस मौके पर चौधरी बादल सिंह एडवोकेट,चौधरी अजीत सिंह एडवोकेट,जगदीश जौहरी एडवोकेट,सुधीर कुमार राना एडवोकेट,गौरव शर्मा एडवोकेट, नरेश कर्दम एडवोकेट हाज़िर रहे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867































