
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के थाना गढ़मुक्तेश्वर तहसील में 20 दिन से चल रहे धरने की मांगों की जानकारी लेने को एडीएम संदीप कुमार शनिवार शाम आंदोलनकारी पंकज लोधी के घर पहुंचे। पंकज लोधी ने बताया कि ब्रजघाट टोल प्लाजा 15 साल से संचालित हो रहा है और उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि यह कब तक चलेगा और अब तक कितनी वसूली हुई है। उन्होंने गंगा पुल के निर्माण और बाइपास के विस्तार की मांग की। एडीएम ने मुद्दों को समझने के बाद डीएम से मिलने का सुझाव दिया। मंगलवार को प्रतिनिधि मंडल के मिलने का निर्णय लिया गया। पंकज लोधी ने स्पष्ट किया कि धरना जारी रहेगा।






























