
👁 0 views Views
पिलखुवा: ट्रेन से उतरते समय हादसे का शिकार हुए युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर फाटक के पास 30 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद उसके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है।
मामला गुरुवार का है जब हिमांशु गाजियाबाद से पिलखुवा के लिए आ रहा था। जैसे ही वह ट्रेन से उतरा तो वह गिरकर घायल हो गया और हादसे के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||






























