
सड़ी-गली व नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, जांच के लिए टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लडहरा में बुधवार को ग्रामीणों की नजर गन्ने के खेतों में नग्न अवस्था में पड़े महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि शव 30 वर्षीय महिला का प्रतीत होता है। संभावना है कि महिला विवाहित थी जिसका शव करीब 12 दिन पुराना प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीमों का गठन किया है। टीम ईंट-भट्टों व आसपास के इलाकों में काम करने वाली तथा लापता महिलाओं की जांच कर रही है। जल्द ही मृतक महिला की पहचान कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
आपको बता दें कि खेतों के पास मौजूद ग्रामीणों को काफी ज्यादा बदबू आई। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो एक महिला का शव खेतों में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। यह लाश करीब 12 दिन पुरानी प्रतीत हो रही थी जिसकी वजह से यह सड़ चुकी थी और इसमें से बदबू आ रही थी। सूचना पर एएसपी विनीत भटनागर, क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, बहादुरगढ़ पुलिस, फील्ड यूनिट फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने लाश कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























