
हापुड़: पक्का बाग में एसआईबी का छापा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में स्थित मनोज ट्रेडिंग कंपनी के यहां गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापामार कार्रवाई की। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी में सवार होकर आए अधिकारियों ने जाते ही दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम लैपटॉप, मोबाइल व अन्य दस्तावेज खंगाल रही है। टीम को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। इससे पहले भी हाल ही में टीम ने पक्का बाग में एक अन्य व्यापारी के यहां भी छापामार कार्रवाई की थी।
हापुड़ में एसआईबी की छापामार कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। बुधवार को गाजियाबाद से आई टीम ने मनोज खाद वालों के यहां छापा मारा और जाते ही दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































