कोविड-19 महामारी को लेकर जिला अधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोरोना अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करें तथा कोरोना पॉजिटिव आने पर संबंधित मरीज को सरकार की मंशा के अनुरूप इलाज कराने को हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने में जिस स्तर पर भी कार्यवाही की जानी है सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अपने सभी कार्य सरकार की मंशा के अनुरूप पूर्ण किये जाए ताकि सभी जनपदवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कांट्रेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष जोर देते हुए दूसरी ओर संभावित मरीजों की व्यापक स्तर पर टेस्टिंग कराई जाए ताकि सभी कोरोना मरीज की खोज करते हुए उनका इलाज संभव कराया जा सके।  जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना से नागरिकों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कोरोना टीका उत्सव मनाया गया था। इस कार्यक्रम का सभी पात्र लाभार्थियों को भरपूर लाभ मिले। इस दिशा में भी सभी अधिकारियों के द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्लम्बर और समरसेबिल लगवाने के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632:







Related Posts

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

🔊 Listen to this भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविरहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन लोकहित के तत्वावधान में रविवार को सादकपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…

Read more

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

🔊 Listen to this पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा

7 साल तक दहेज प्रताड़ना की शिकार बेटी ने सहन की यातनाएं

7 साल तक दहेज प्रताड़ना की शिकार बेटी ने सहन की यातनाएं
error: Content is protected !!