
👁 0 views Views
कुएं में गिरी फिशिंग प्रजाति की बिल्ली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में एक फिशिंग प्रजाति की बिल्ली जंगल में स्थित कुएं में जा गिरी। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही वन विभाग को मामले से अवगत कराया। बता दें कि इस बिल्ली को देखने के लिए आसपास मौजूद ग्रामीण कुएं पर पहुंच रहे हैं।
एक बिल्ली कुएं में गिर गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। बताया जा रहा है कि यह फिशिंग प्रजाति की बिल्ली है जो क्षेत्र में मुश्किल ही देखने को मिलती है। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है जो मौके पर मौजूद है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867





























