
लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा ब्लैंकेट वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा 30 दिसंबर को कोड़ी वाली कॉलोनी, फ्री गंज रोड पर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए ब्लैंकेट वितरण का सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को ब्लैंकेट वितरित किए गए।
डॉक्टर आराधना बाजपेयी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्गों तक राहत पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। क्लब की अध्यक्ष श्रुति शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब हापुड़ गौरव हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी जरूरतमंदों के लिए इस प्रकार के सामाजिक कार्य करता रहेगा।
क्लब की सचिव शालू ग्रोवर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के सभी सदस्य मिलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे, साथ ही शिल्पा त्यागी एवं मंजू बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस सेवा प्रोजेक्ट में क्लब के सदस्य श्रुति शर्मा, डॉक्टर आराधना बाजपेयी, शालू ग्रोवर, मंजू बंसल एवं शिल्पा त्यागी उपस्थित रहे।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808



























