
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित शिवम एजेंसी और फर्म वेद प्रकाश अखिल कुमार के संचालकों ने नववर्ष के प्रथम दिन कड़ाके की सर्दी के बीच लोगों में चाय वितरित की। राहगीरों ने बड़ी संख्या में चाय पी जिसे पीकर उन्हें सर्दी से थोड़ी राहत मिली।
नेस्ले और पारले एग्रो के ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर शिवकुमार अग्रवाल तथा पारले व क्रैक्स के ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर अखिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बढ़ती सर्दी को देखते हुए नव वर्ष के आगमन पर लोगों को गर्म चाय वितरित की। गर्म चाय के सेवन से राहगीरों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।































