
👁 0 views Views
कप्तान ने संभाली सुरक्षा गारंटी की कमान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नववर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर नागरिकों को सुरक्षा की गारंटी की कमान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्वयं संभाली और पैदल गश्त के साथ-साथ जनपद भर पर रात भर नजर रखी।
जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनता में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ थाना हापुड़ नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल भ्रमण व गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जनपद में रात भर पल-पल की जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक ने गश्त के दौरान राहगीरो से पूछताछ भी की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




























