
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नव नियुक्त प्रदेश सहमंत्री अंजली मिश्रा का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को नवनियुक्त प्रदेश सह मंत्री अंजलि मिश्रा हापुड़ के खुर्जा पेच स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में गंगा मैया का आशीर्वाद लेकर अन्य पदाधिकारी के साथ रवाना हुई। जिनका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। ढोल बजाकर, माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। आपको बता दें कि हाल ही में गौतम बुद्धनगर यूनिवर्सिटी में आयोजित 66 वें प्रांत अधिवेशन में अंजली मिश्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश सहमंत्री बनाया गया। इसके बाद से बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़



























