
👁 2 views Views
पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण AIMIM ने किया इरफान अहमद को निष्कासित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): AIMIM पार्टी ने इरफान अहमद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया है। शहर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने निष्कासित किया है।
शहर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने बताया कि यह कदम पार्टी की एकता और संगठन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है ताकि पार्टी के हितों की रक्षा की जा सके। इरफान अहमद कुरैशी की गतिविधियों को पार्टी के संविधान और नियमों के विरुद्ध पाया गया है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।
निष्कासन की अवधि:
इरफान अहमद कुरैशी का निष्कासन छह साल के लिए प्रभावी होगा। इस दौरान वे पार्टी के किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगे।


























