
गर्म मोजे पाकर बच्चों के चेहरे खिले
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): ग्राम विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा भारती द्वारा संचालित ग्रामीण वर्ग के बच्चों में शिक्षा का बीजारोपण करने हेतु संस्कार केन्द्र गोयना में शहर के सर्राफा करोबारी राजकुमार वर्मा ने अपनी पत्नी मधु वर्मा के साथ जाकर शीतकाल में मोज़े एवं टॉफी, बिस्किट एवं नमकीन आदि कन्फेशनरी भेंट की।
केन्द्र के बच्चों ने बाल गीत, हिन्दी कविता , इंग्लिश में अपना परिचय एवं पहाड़े (टेबल) सुना कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने अतिथियों को दर्शाया कि वे एक दिन अवश्य ही कामयाब होंगे।
मुख्य अतिथि मुकेश कुमार तोषनीवाल ने बच्चों को बल एवं बुद्धि में बुद्धि के महत्व को बताया। राजकुमार वर्मा ने प्रतिदिन अपने शरीर की साफ सफाई के महत्व को बताया एवं उसके लिए प्रोत्साहित किया। मधु वर्मा ने अपना होम वर्क नियमित रूप से करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में केन्द्र इंचार्ज श्रीमती रविन्द्री ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस वितरण कार्यक्रम में चिंकी , चीनू एवं चिंटू त्यागी का भी सहयोग रहा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






























