
बाइक पर बैठे चार युवकों ने एक अन्य को अपनी गोद में बैठाया, स्टंट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एलिवेटेड रोड के नीचे हाईवे पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। एक बाइक पर सवार होकर आ रहे पांच लोगों ने खुलेआम कानून का मजाक बनाया। चार लोग बाइक पर बैठे हुए जबकि उन्होंने एक को अपनी गोद में बैठाया हुआ है। तय संख्या से अधिक लोग बिना हेलमेट के बाइक पर बैठे हुए जोकि स्टंट भी कर रहे हैं। राहगीरों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो पिलखुवा में सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिससे राहगीरों व क्षेत्रवासियों में काफी नाराजगी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























