
गांव नूरपुर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, अन्नदाता को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): भाजपा के उत्तर प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने किसान मेला एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भूपेंद्र चौधरी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से किसानों को अवगत कराया और उन्हें सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान हवन का आयोजन भी किया गया।
भारत रत्न व भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में गांव नूरपुर में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबमिशन ओन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत जनपद स्तरीय किसान मेला प्रदर्शनी, किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भूपेंद्र चौधरी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। गांव नूरपुर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर उन्हें नमन किया और उन्हें माला पहनाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसी के साथ किसान मेला एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अन्नदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रदेश मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, सीडीओ हिमांशु गौतम, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष हापुड़ कविता माधरे, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























