
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने सोमवार को हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। इस दौरान पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस मौके पर दौड़ी। पुलिस और सपाईयों में पुतला छीनने को लेकर नोकझोक हुई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर पोस्टर भी जलाए।
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव कार्यकर्ताओं के साथ हापुड़ के अतरापुरा चौराहा पर पहुंचे और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अपना विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला का हिजाब हटाया। उन्होंने नीतीश कुमार के इस व्यवहार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पुतला फूंकने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























