
पांच सड़कों के निर्माण में खर्च होंगे 7.19 करोड़ रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग की पांच सड़कों के नवनिर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। लगभग 10.73 किलोमीटर लंबे मार्ग का 7.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना से पांच सड़कों का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
इसमें 3.100 किलोमीटर लंबे फगौता करनपुर मार्ग से मिल्क मार्ग का निर्माण 2.02 करोड़, 2.170 किलोमीटर लंबे हिण्डालपुर से संपर्क मार्ग पर मिसिंग लिंक का निर्माण 1.44 करोड़, 1.780 किलोमीटर लंबे ग्राम हरसिंहपुर से कोटला मार्ग का निर्माण 1.23 करोड़ रुपये से होगा। इसके साथ 1.980 किलोमीटर लंबे ग्राम गढ़ में बाबा मस्तराम की कुटी से ग्राम अब्दुल्लापुर तक 1.36 करोड़ और 1.700 किलोमीटर लंबे 1.14 करोड़ से ग्राम जमालपुर से ग्राम बिल्डैरा मार्ग तक सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867



























