
आलिम बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन की सारणी बदली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ः उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) व आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं के आनलाइन आवेदन की समय सारिणी में संशोधन किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता ने बताया कि संस्थागत/व्यक्तिगत छात्र/छात्राओं की परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर कर दी गई हैं। मदरसे के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं का परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकंडरी फारसी/अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी/अरबी) के आवेदन पत्रों को आनलाइन मदरसा पोर्टल पर भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर कर दी गई है। आवेदन पत्रों को नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर लाक करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में केवल आनलाइन ही आवेदन स्वीकार होंगे। किसी भी दशा में आफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे। मदरसा पोर्टल पर उपलब्ध साफ्टवेयर में दी गई व्यवस्था के तहत निर्धारित समयावधि में मदरसा/शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र भरें जाएंगे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























